हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ पर टिकी बाजार की निगाहें

हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ पर टिकी बाजार की निगाहें

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में खरीदारी देखी गई।

रायपुर: ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ से बदल रही लोगों की जिंदगी, लाभार्थियों ने बयां की अपनी खुशी

June 26, 2025 12:17 PM

रायपुर, 26 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाखों लोगों की जिंदगी बदल रही है। पहले जो खुद का घर खरीदने में सक्षम नहीं थे। अब वो इस योजना के बलबूते अपना घर खरीद पा रहे हैं। इसी वजह से अब उनकी जिंदगी में खुशी लौट आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठा चुके छत्तीसगढ़ के कई लोगों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से अपनी खुशी साझा की।

पुण्यतिथि विशेष : सिने जगत को ‘यश’ देने वाले निर्माता

June 25, 2025 8:11 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। 26 जून, एक ऐसी तारीख जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक दिग्गज निर्माता यश जौहर की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। 26 जून 2004 को 74 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले यश जौहर ने अपनी फिल्मों और धर्मा प्रोडक्शंस की स्थापना के जरिए बॉलीवुड को नई ऊंचाइयां दी।

  • बर्थडे स्पेशल : कभी श्रीदेवी से थी दूरी, अब जान्हवी और खुशी के हैं सबसे करीब अर्जुन कपूर

    June 25, 2025 8:01 PM

    मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनका परिवार और उनके रिश्ते भी थोड़े जटिल रहे हैं। अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना कपूर के घर हुआ था। उनकी जिंदगी में उस वक्त भूचाल आया, जब उनके पिता बोनी कपूर ने उनकी मां से तलाक लेकर 1996 में श्रीदेवी से शादी कर ली, जो उस दौर की बड़ी मशहूर एक्ट्रेस थीं। उस वक्त अर्जुन की उम्र महज 11 साल की थी। उनका श्रीदेवी के साथ रिश्ता हमेशा से उलझा हुआ रहा। उन्होंने कभी भी श्रीदेवी को मां के तौर पर नहीं अपनाया।

  • न रेसलिंग और न फिल्में, मेरा असली जुनून मेरी पत्नी : जॉन सीना

    June 25, 2025 3:08 PM

    लॉस एंजिल्स, 25 जून (आईएएनएस)। डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार से अभिनेता बने जॉन सीना ने कहा है कि न तो रेसलिंग और न ही फिल्मों में काम करना उनका असली जुनून है। उनका असली जुनून तो उनकी पत्नी शे शरियात्जादेह हैं।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखी फिल्म 'सितारे जमीन पर', आमिर खान और उनकी टीम रही मौजूद

    June 24, 2025 10:53 PM

    नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में फिल्म 'सितारे जमीन पर' की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता आमिर खान समेत फिल्म की पूरी टीम भी मौजूद रही।

June 23, 2025 8:49 PM

Operation Sindhu : ईरान से लौटे 285 भारतीय

नई दिल्ली – ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कारण से भारत लगातार अपने नागरिकों को सफलतापूर्वक ईरान से निकाल रहा है। रविवार की देर रात 285 भारतीयों का एक और जत्था नई दिल्ली पहुंचा। केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर लोगों का स्वागत किया। ईरान से सुरक्षित भारत लौटे लोगों के चेहरे पर खुशी दिख रही थी। लोगों ने बताया कि उन्हें कहीं भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि अब तक 1 हजार 7 सौ 13 भारतीय सुरक्षित दिल्ली आ गए हैं। 

जन्मदिन विशेष: साउथ अफ्रीका में जन्मा ये खिलाड़ी बना इंग्लैंड की बल्लेबाजी का पोस्टर बॉय

June 26, 2025 8:18 AM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के सर्वाधिक सफल और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों का नाम जब भी लिया जाता है तो उसमें निश्चित रूप से केविन पीटरसन का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से न सिर्फ इंग्लैंड टीम को मजबूती प्रदान की बल्कि विश्व क्रिकेट को भी रोमांचित किया।